Menu
blogid : 12153 postid : 1148671

एक कदम बदलाव की ओर

Abhishek Gupta
Abhishek Gupta
  • 1 Post
  • 0 Comment

मित्रों ,

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है | जिसमे प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिए गए हैं| इन अधिकारों के साथ ही भारत के संविधान ने कुछ कर्तव्य भी भारतीय नागरिको को दिए हैं| सबसे अच्छी संस्कृति होने के कारण हम भारतीय अपने आप को बहुत गोरवान्वित महसूस करते हैं| लेकिन हमारे संस्कृति सभ्यता और संस्कार समय के साथ साथ धूमिल होते जा रहे हैं| कुछ उपद्रवी व गैर सामाजिक व्यक्ति मिलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मजाक बनाते चले आ रहे हैं| एक तरफ जहाँ हमारा भारत सबसे तेजी से विकास की और बढ़ रहा हैं| वहीँ दूसरी और हम सब पिछड़ रहे है और बुरी मानसिकता के शिकार हो रहे हैं|

भारत की जनसँख्या 125 करोड़ है और ये दुनिया का सबसे अधिक युवा शक्ति वाला राष्ट्र है| हमारे देश का युवा वर्ग ही हमारे देश की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है | अगर हर व्यक्ति एक ईमानदार प्रयास करे और एक कदम बदलाव की और बढाये तो यह कोई शांत क्रांति से कम नहीं होगा | और हमारा देश 125 करोड़ कदम आगे पहुँच जायेगा | बस जरुरत है तो एकता की अपने कर्तव्यों अपने ताकतों को समझ पाने की कुछ करने की| ये वो समय है जब मेरा भारत महान कहने या सुनने से मेरा भारत महान नहीं होगा बल्कि कुछ अच्छा या नया करने से मेरा भारत महान होगा | क्योकि दुनिया बुरी इसलिए नहीं है की दुनिया में बुरे लोग है ये इसलिए बुरी है क्योकि जो अच्छे लोग है वो अपनी ताकतों का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे है| और इस बदलाव को लाने के लिए सबसे पहले हमें अपनी सोच में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना होगा |

किसी दुर्घटना के बाद कैंडल मार्च लेकर निकलने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट होता है| सरकार का विरोध करने के लिए ट्रेन, बस, फूंकने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता| आरक्षण के लिए आंदोलन करने के विपरीत अगर आंदोलन देश की स्वछता , सभ्यता व सम्पन्नता के लिए किया जाये तो यह बदलाव के पथ पर एक जिम्मेदार कदम होगा|

भारत एक ऐसा देश है जिसके नागरिको में रातो-रात देश को स्वच्छ एवं सुन्दर बना डालने की काबिलियत है |अगर हम एक पॉजिटिव कोशिश करे और अगर हर व्यक्ति यह प्रण ले की वह सड़क पर या अन्य पब्लिक प्लेस पर न तो कूड़ा डालेगा न किसी को डालने देगा तो हमारा स्वच्छ भारत – सुन्दर भारत का सपने एक दिन जरुर पूरा हो जायेगा | आज हमें जरुरत है जागरूकता की और खुद की जिम्मेदारी तय करने की | हमें गंदगी फ़ैलाने की आदत बदलनी होगी व अपने देश , अपनी सिटी को स्वच्छ बनाने की शपथ लेनी होगी | और ऐसा करने से हमारा सिटी का नाम स्मार्ट सिटी के लिस्ट में स्वत: ही आ जायेगा | बस उस स्मार्ट सिटी के लिए जरुरत है स्मार्ट सिटिजन की |

एक कदम बढाइये बदलाव के पथ पर एक प्रयास कीजिये जो थोड़ी सी कोशिश से बड़ा काम कर सकता है और इसके लिए पहल आपको ही करनी होगी |

“आओ साथ चले मिलकर

बदलाव के इस पथ पर

करे स्वच्छ और सुन्दर भारत का निर्माण

और बढ़ाये इस भारत देश का मान “

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply